Showing posts with label poem. Show all posts
Showing posts with label poem. Show all posts

Wednesday, 18 March 2015

बुरा क्या मानना !

बुरा क्या मानना !


पुलिस एक डाकू को थाने
ले जाने से पहले
एक मंत्री के पास लाइ
मंत्री जी ने डाकू को बुरी तरह से
डांट पिलाइ
बोले ,"तुझे शर्म नहीं आती है
अपने ही क्षेत्र में मे लुट मार करता है
भोली भाली अबलाओं से
बलात्कार करता है
तुझे मेरा कुछ तो ख्याल
रखना चाहिए
 चुल्लु भर पानी में डूब मरना
चाहिए
मेरीं बातें तुझे बुरी लग रही होंगी
यह मै अच्छी तरह जानता हूं ।   "
इतना सुनते हीं डाकु बोला --
"सरकार , मै "बाप" की बातों का बुरा नहीं मानता हूँ"

Tuesday, 17 March 2015

कौन


                                                 कौन

रंग बिरंगे चित्र बनाएँ
मैनें अपने कॉपी में,
लेकिन तितली के पंखो में
सुंदर चित्र बनाता कौन ?
              नीली स्याही से मैनें
              दवात भरी यह नन्हीं सी
              लेकिन सागर में पानी
              नीला-नीला भर जाता कौन
मम्मी ने पहनाए मुझको
साफ धुले, उजले कपङे ।
लेकिन लेकिन आसमान को
बादल के कपङे पहनाता कौन
                 पापा आते हैं मोटर से
                  अंकल पैदल आ जाते
                   लेकिन सुबह गाङी से
                   सुरज को पहुँचाता कौन
सुन (अलार्म) मम्मी उठती है
दादी रोज़ जगाने पर ।
लेकिन नन्हीं गौरेया को
आकर सुबह जगाता कौन

पुल की इमानदारी

पुल की इमानदारी

लोहे और सीमेंट का एक बरा हिस्सा
मंत्री , ठेकेदार और इंजीनीयर
तीनो ने मिल- बांट कर खाया
और उदघाटन के दिन
सारा इंजाम  पुल पर लगाया

बेचारा पुल ,
जानता था इनके सारे गुल ।
पर सफाइ में क्या कहे? कैसे कहे ?
इतना बरा इंजाम भी कैसे सहे ?

दो दिन बाद हीं पुल ने
नदी मे कुद कर आत्महत्या कर ली ।
ईमानदारी का सबुत देने
पानीदार पुल पानी मे बह गया
और
'मैने लोहा और सिमेंट नहीं खाया '
यह बात मरते-मरते कह गया ।

अंधकार और नेता

अंधकार और नेता

अंघकार का तन काला होता है
नेताओं का मन काला होता है 
जहाँ अंधकार होता है
वहां खरा नेता
 दिखाइ नहीं देता है
जहां नेता खरा हो
वहां अंधकार हीं अंधकार
दिखाइ  देता है
अंधकार
अपने शिकंजे मे कसता है
नेता सांप की तरह डसता है
अंधकार होता है
तो चोरी होती है
नेता होता है तो
सीनाजोरी होती है
अंधकार और नेता दोनो हीं खतरनाक हैं
अंधेरे में पता नही
कहां ठोकर लग जाए और नेता का क्या पता कब कौन सा जाल बिछाए
अंधकार  से बचना है तो नेता को दूर हटाओ
ज्ञान की अगवानी मे खिरकियाँ खोलो
प्रजा तंत्र की जय बोलो


Sunday, 8 March 2015

राष्टीय चिन्ह


 राष्टीय  चिन्ह

राष्टीय पक्षी----
मोर
राष्टीय संस्कृति-----
पूरब की ओर
राष्टीय दर्शन ------
तोऱ-फोर ,सोर
राष्टीय तिन्तन ------
कुर्सी के लिऐ जोर
राष्टीय  व्यवस्था-------
छिन्न-भिन्न  कमजोर
राष्टीय  प्रगति ------
महंगाई की ओर
राष्टीय खेल ---
जनसंख्या में होर
इसका परीनाम ----
हम हो गए सवा सौ करोर
हैवी लोड पुलिया कमजोर

Tuesday, 3 March 2015

संसद और कुत्ता

                            संसद और कुत्ता
शरदकालिन अधिवेशन अटैंड करने के लिए
जैसे हीं "भैया जी" सदन में जाने लगे
तो अपने पालतू  कुत्ते को भी
सदन में ले जाने लगे
तभी दरबान ने उन्हें टोका
कुत्ते को सदन में ले जाने से रोका
बोला ,"श्रीमान् जी कम से कम
मेरी नौकरी पे तो रहम खाइये
इस कुत्ते को सदन मत ले जाइये
और फिर वहाँ एक भी तो
कुर्सी खाली नहीं है
यह बेचारा ठीक से बैठ भी
नहीं पाएगा
और नियम के अनुसार ,एक "पास" पर
एक समय में केवल एक हीं जायेगा ।
इतना सुनते हीं तो भैयाजी को गुस्सा आ गया
वो बोला
हम बाहर रहते हैं इसे अंदर जाने दो
वो बोला भला क्यों
यह कम्बख्त को पूंछ हिलाने नहीं आता
हमारे साथ बैठेगा
कम से कम इतना तो सीख जाएगा